देवरिया, मई 21 -- महुआडीह(देवरिया) , हिन्दुस्तान टीम। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक युवक का गुरुवार को असलहे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने घर के सामने सड़क पर असलहे से फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में युवक ने खुद ही फायरिंग का वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश महुआडीह पुलिस को दिया है। ...