मैनपुरी, जनवरी 3 -- किशनी। थाना क्षेत्र के गांव डांडेहार निवासी साहिल यादव पुत्र शिशुपाल सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार 27 दिसंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव डांडेहार और नैगवां खिरिया के बीच बदनपुर चितायन की तरफ से एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार आकर उनके पास रुकीं। पीड़ित ने बताया कि इन वाहनों में सवार गौरव पुत्र वीरेंद्र सिंह, नितिन पुत्र रविंद्र सिंह निवासीगण ग्राम बदनपुर, कौशल पुत्र रामविलास निवासी हवेली लेखराजपुर थाना कुर्रा, उदय शर्मा पुत्र राज किशोर शर्मा निवासी कटरा समान और पवन पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम चंदनपुर चितायन को वह पहले से जानते थे। आरोप है कि उक्त लोग उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर ग्राम बदनपुर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने...