एटा, दिसम्बर 15 -- युवक चोरी-छिपे दूसरी शादी कर रहा था। शादी की जानकारी पहली पत्नी को लग गई और वह पुलिस को लेकर शिकोहाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस पहुंच गई। महिला, पुलिस को देख दूल्हा, दुल्हन पक्ष के घरवाले डर गए और दूल्हा, दुल्हन व दोनों के परिजन गेस्ट हाउस से भाग गए। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली। कोई भी नहीं मिला। कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया था हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। कासगंज के गांव नगला किलौनी निवासी प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में जयवीर निवासी नगला खार थाना मिरहची के साथ हुई थी। दोनों से दो बेटियां भी हैं। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होने लगी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाना मिरहची में मारपीट, कासगंज में दहेज उत्पीड़न में कुछ साल पहले मुक...