गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक युवक और उसके मामा पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।संजय कॉलोनी अर्थला निवासी निशांत ने पुलिस को बताया कि वह पांच अप्रैल को अपने मामा रामकुमार को लेने के लिए नंदग्राम स्थित 30 फुटा रोड पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद शिव कुमार, सोनू, मोनू और महेंद्र ने उसे घेर लिया और बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे और उसके मामा पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...