प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर शातिरों ने एक युवक और एक महिला से एक लाख 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक के खाते से रुपये उसका मोबाइल चोरी कर निकाले गए तो महिला को केवाईसी के बहाने ठगा। दोनों ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। अनंत नगर धूमनगंज निवासी पृथ्वी संतोष पांडेय की तहरीर के मुताबिक वह राजरूपपुर सब्जी मंडी गया था। वहीं उसका मोबाइल गायब हो गया। एक घंटे बाद उसके बैंक ऑफ बड़ौदा बैरमपुर कौशाम्बी खाता से यूपीआई के जरिए पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। दो दिन बाद तेरह बार में उसके खाते से एक लाख चार हजार निकल गए। साइबर ठगों ने गौसनगर करेली निवासी आयशा बानो से 36 हजार रुपये ठग लिए। आयशा बानो के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और केवाईसी अपडेशन का झांसा देकर उससे बैंक खाते की जानकारी ले ली। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.