चम्पावत, अप्रैल 16 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर के छीनीगोठ में युवक और महिला मंगल दल का गठन किया। सर्वसम्मति से संजय चौड़ाकोटी को युवक और पूजा तिवारी को महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नवीन भट्ट को युवक मंगल दल का उपाध्यक्ष, राजन जोशी को सचिव, विजय कुमार को उप सचिव, सुनील नरियाल को कोषाध्यक्ष व जनार्दन भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। इधर माया पचौली को महिला मंगल दल का उपाध्यक्ष, संगीता टम्टा को सचिव, शांति देवी को उपसचिव, ममता देवी को कोषाध्यक्ष, श्रद्धा तिवारी को सह कोषाध्यक्ष और चंद्रकला अधिकारी को संगठन मंत्री मनाया। यहा प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा, ममता देवी, पुष्पा गहतोड़ी, ममता भट्ट, ममता तिवारी, सुनील नरियाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...