महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र का एक युवक कर्नाटक के बेंगलुरु से एक 17 वर्षीया किशोरी को बहलाकर यहां लाया था। मामले की जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में कर्नाटक पुलिस रविवार को यहां आई और युवक व किशोरी को पकड़कर साथ ले गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया निवासी युवक कर्नाटक के एक शहर में कपड़ा फैक्ट्री में कार्य करता था। वहीं उसी फैक्ट्री में कार्यरत किशोरी से उसका प्रेम संबंध हो गया। किशोरी बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है। करीब तीन-चार माह पूर्व युवक किशोरी को लेकर अपने गांव आ गया और यही दोनों रहने लगे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस यहां फरेंदा कोतवाली में पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से...