गोपालगंज, मार्च 24 -- भोरे। थाने के बाल शुक्ल टोला में विगत तेरह मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक और उसके माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। मामले में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए पड़ोसियों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हल्ला सुनकर जब आनंदी देवी और उनके पति रामाधार राम बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।मामले को लेकर किशोर राम, अमरेश राम, रागामती देवी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...