प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- मानिकपुर। नगर पंचायत के भोला का पुरवा गांव निवासी प्रकाश मौर्य पुत्र रघुबीर मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 मार्च की रात वह गोलू उर्फ अनूप चन्द्र निवासी काछी पट्टी के ई-रिक्शा से अपने खरीदे हुए मकान पूरे अली नकी पहुंचा। वहां मोहल्ले के कुछ लोग उसके मकान में दरवाजा लगा रहे थे। जब उसने अपने मकान में दरवाजा लगाने से मना किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडा और ईंटों से मारा। ई-रिक्शा चालक गोलू उर्फ अनूप चंद्र बीच-बचाव करने लगा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित प्रकाश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने राजेश, पप्पू को नामजद करते हुए पप्पू के दो अज्ञात बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...