युवक इस कदर आपा खो बैठा कि पत्नी की गोद से दुधमुंही बेटी को छीनकर पटका, मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- यूपी के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव लुहारा में गुरुवार को हुई खौफनाक वारदात से लोग सन्न रह गए। घरेलू विवाद में युवक इस कदर आपा खो बैठा कि पत्नी की गोद से तीन माह की दुधमुंही बच्ची को छीनकर उसने जमीन पर पटक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसने पत्नी के गले पर भी कैंची से वार किए। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी फरार है, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गांव लुहारा में खजूर वाली मस्जिद के पास सलमान परिवार के साथ रहता है। सलमान वेल्डिंग व शटरिंग का काम करता है। गुरुवार को सलमान का पत्नी शीबा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.