चित्रकूट, अप्रैल 24 -- पहाड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में कुछ युवकों से बातचीत करने पर परिजनों से मिली डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर दो किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में दोनो किशोरियों ने बताया कि एक दिन पहले नदी में नहाते समय उनकी किसी ने फोटो और वीडियो बनाई है। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर डांटा-फटकारा गया है। एक ही गांव की दोनो किशोरियां एक-दूसरे की सहेली है। बताते हैं कि यह दोनो कुछ युवकों से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर करीब चार माह से चैट कर रही थीं। इनका नदी में नहाते समय का एक वीडियो भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर साझा हुआ था। इसके साथ ही इंस्ट्राग्राम में ही जुड़...