हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं। गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि 21 अप्रैल की रात को ज्वालापुर निवासी हन्नी और उसका दोस्त वंशु स्कूटी से सिडकुल की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में 8-10 युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज के बाद फायरिंग की। यह भी पढ़ें- फाउंड्री गेट के पास युवकों पर हमला, फायरिंग में एक घायल इस दौरान एक गोली वंशु के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम ने त्वरित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.