फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत करने पर मारपीट की। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। थाना क्षेत्र की एक पीड़िता का आरोप है कि विगत कई दिनों से उसकी 17 वर्षीय किशोरी को उसके ही गांव के एक युवक अपने दोस्त के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। 9 फरवरी को उसकी बेटी माधोगंज से दवा लेकर वापस आ रही थी तभी आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़कर स्कूटी की चाबी लेकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने किशोरी को जबरन उठा लें जाने की धमकी दी। कहा कि तुझे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। किशोरी की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो परिजनों ने आरोपी...