कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर। हाईवे पर ट्रक चालक को देसी तमंचा दिखा रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बाइक सवार युवक तेज गति से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान एक युवक तमंचा निकाल लहराता हुआ नजर आता है। आरोपित पूरी घटना स्वयं सोशल मीडिया पर लाइव चला रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो जिस युवक का है उसी ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार रात शास्त्री चौक के पास कुछ लड़कों को जमकर पीटा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया की वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...