बरेली, जुलाई 4 -- देवेश को फंसाने के लिए की गई झूठी शिकायत की जांच में पुलिस ने सच का खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों ने अपने ही एक साथी को गोली लगने के बाद, पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। मीरगंज के मोहल्ला शेखुपूरा निवासी देवेश गंगवार 29 जून को अपने बीमार ताऊ सुरेश गंगवार का इलाज कराने दिल्ली के एक हॉस्पिटल गये थे। वहां सुरेश के दामाद आकाश गंगवार और उसका दोस्त हर्ष निवासी फतेहगंज पश्चिमी भी पहुंचा था। इसके बाद आकाश, हर्ष और उनके साथी देवेश को गुरुग्राम हरियाणा के सेक्टर 29 स्थित एक क्लब में ले गए। क्लब में पैसों के लेनदेन और बिल को लेकर इन लोगों का देवेश के साथ मारपीट हुई। आरोपी देवेश से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकाय...