युवकों ने युवती से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा
छपरा, सितम्बर 22 -- तरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम दूध लेने जा रही युवती के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, वह दूध लेने जा रही थी। इस दौरान सुनसान रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन पकड़कर छेड़खानी करने लगे। युवती ने शोर मचाते हुए इसका विरोध किया तो एक युवक ने हाथ में पहने बल्ले से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छेड़खानी के मामले ईंट-पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.