समस्तीपुर, मार्च 2 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क के लदौरा मिल्की गांव के समीप समस्तीपुर से रमोली गांव जाने के दौरान कुछ युवकों ने ई-रिक्शा को जबरन रोककर ई रिक्शा पर सवार सहित चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही ई रिक्शा का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना में रमोली गांव की चांदनी देवी, धर्मेंद्र झा एवं मिल्की गांव के रंजीत झा जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वही पीड़ित व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...