गिरडीह, फरवरी 25 -- युवकों ने मचाया उत्पात, कई बाराती वाहनों को पहुंचाई क्षति गावां, प्रतिनिधि। सतगावां-कोडरमा पथ पर गावां थाना क्षेत्र के खेरड़ा मोड़ पर मंगलवार देर रात आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, सतगावां से कई वाहनों पर लोग कोडरमा बारात जा रहे थे। खेरड़ा मोड़ के पास कुछ युवक एक जगह जमा थे। उनलोगों के द्वारा सड़क पर जा रहे वाहनों को रोका गया। इस दौरान लाठी डंडे व पत्थर से चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे में धुत थे। वे जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध डंडे बरसा रहे थे। युवकों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन फानन में सभी को कोडरमा ले जाया गया। सूचना पर देर रात गावां थाना पुलिस खेरड़ा मोड़ पहुंची व उपद्रव मचा रहे पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में ...