हमीरपुर, अप्रैल 4 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से शारीरिक शोषण का दबाव बनाने व घर में घुसकर अभद्रता की। पीड़िता ने तीन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने थाने में दी तहरीर मे बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। जिनकी शादी वो करना चाहती है वही गांव का शिवकुमार आए दिन परेशान करता है और शारीरिक शोषण का दबाव बनाता है। राजेंद्र व सतेंद्र मेरी पुत्रियों की शादी रोकने का प्रयास करते है और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते हैं। बीते 31 मार्च को शिवकुमार घर में घुसकर गंदी हरकत करते हुए गाली गलौज की और कान के बाला छीनकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.