भदोही, जनवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगीगंज बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान से 48 हजार फर्जी पेंमेट दिखा आरोपित गायब हो गए। तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ साइबर फ्राड के आरोप में मामला दर्ज किया है। कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव डूहिया निवासी ओम चंद्र सेठ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके धनतुलसी मार्ग जगीगंज स्थित ज्वेलरी की दुकान पर चार जनवरी को दोपहर में तीन बजे दो अज्ञात लोग बाइक से आए। दुकान पर 48 हजार रुपये का सामान लिए। यूपीआई का फर्जी ट्राजेक्शन दिखा के सामान लेकर चलते बने। जब एकाउंट चेक किया गया तो पैसा खाते में नहीं आया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.