बुलंदशहर, मार्च 23 -- गुलावठी में युवकों का कार की छत पर बैठकर हूटर बजाने व स्टंट करने का वायरल वीडियो सामने आया है। कार की छत पर बैठकर अवैध रूप से हूटर बजाकर स्टंट करने का यह वीडियो चौधरी हॉल सिनेमा व रेलवे रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवकों को पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है और यह खुलकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गुलावठी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार को सीज कर दिया है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवकों का कार की छत पर बैठकर अवैध रूप से हूटर बजाकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए कार को सीज कर दिया है। हुड़दंगी युवकों की पहचान क...