पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। दो युवकों को रास्ते में रोक कर उनसे बदसलूकी करने और धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौान एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। एक अन्य फरार की पुलिस तलाश कर रही है।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तखान के नवनीत शर्मा पुत्र राकेश चन्द्र ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीती रात एकता नगर निवासी अपने मित्र कुलविंदर सिंह के साथ छतरी चौराहे से अशोक कॉलोनी होते हुए लौट रहा था। तभी अशोक कॉलोनी के पास दो युवकों ने रास्ता रोकस कर अपशब्द कहें। अचानक इस तरह के व्यवहार को लेकर जब विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा निकाल कर धमकाया। जैसे जैसे असहज होने के बाद वे सहज हुए और डायल 112 पर जानकारी दी। तहरीर के मुताबिक एक आरोपी को पकड़ लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.