बिजनौर, मार्च 27 -- नांगल सोती। कामराजपुर में दो युवकों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छः आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नांगल थाना के गांव कमराजपुर निवासी सुमित कुमार के साथ गांव के ही मोहम्मद नईम के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जिसके बाद सुमित कुमार अपने ताऊ के लड़के शिवम् के साथ गांव तिसोतरा जा रहा था, इसी दौरान नईम ने अपने साथियों के साथ सुमित और शिवम के साथ मारपीट कर डाली। सुमित के भाई अमित कुमार की तहरीर पर नांगल पुलिस छः नामजद सहित एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद नईम अहमद, मोहम्मद आमिर, शाजिद, मोहम्मद अमजद , वाजिद और अरशद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जहां से कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि गांव में शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.