अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या संवाददाता। आपसी विवाद को लेकर कैंट थाना क्षेत्र में पैरा माऊण्ट सर्विस सेन्टर सआदतगंज पर युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दुसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में एक पक्ष के सागर मौर्या पुत्र स्व मुन्नालाल मौर्या निवासी मस्तानपुरवा सआदतगंज का आरोप है कि अभिषेक यादव निवासी बढई का पुरवा सआदतगंज ने फोन कर धमकी और गाली गलौज की तथा पैरामाउण्ट सर्विस सेन्टर बुलाया। वहां गया तो अभिषेक के अलावा तीन-चार बाइक सवार विष्णु यादव निवासी मिर्जापुर, वंश चौधरी निवासी कन्या पाठशाला सआदतगंज व तीन-चार अन्य ने लाथी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला किया। बीच-बचाव करने पर मामा सूरज मौर्या और मित्र रजनीश कुमार निवासी दर्शननगर को भी पीटा। वहीं दूसरे पक्ष से वंश चौधरी पुत्र ...