बिजनौर, मार्च 15 -- नगीना। नगर का दिल और सुरक्षित माना जाने वाले गांधी मूर्ति पर देर रात्रि एक ही समुदाय के युवकों के दो गुटों में फेसबुक पर कमेंट को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना से नगर में हड़कंप मच गया जिससे आसपास खुली दुकानों के शटर बंद हो गये। पुलिस ने मौके से 3 युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर एक गाड़ी को सीज कर दिया। शुक्रवार की देर रात्रि गांधी मूर्ति पर एक ही समुदाय के युवकों के दो गुटों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जिससे खुली दुकानों के शटर बंद होने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि फेसबुक पर किये कमेंट को लेकर झगड़ा हुआ था, एक गाड़ी सीज करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.