अमरोहा, जून 9 -- गजरौला। शहर के खाद गुर्जर चौराहा पर रविवार देर शाम युवाओं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट हो गई। भीड़ में शामिल किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडियाा पर वायरल कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने युवकों को समझा बुझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। बतााया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों गुट के युवा शहर के एक इंटर कालेज में पढ़ते हैं। पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान मे...