शामली, मई 30 -- चौसाना। क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को युवको का गैंग मिलकर छेड़छाड़ व परेशान करता था। जिसका विरोध करते हुए किशोरी के परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और विरोध कर तहरीर दी गई। पुलिस ने ग्रामीणो के गुस्से को देखते हुए आरोपी तीन युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मे पुलिस ने अफजल पुत्र रमजान को गिरफ्तार किया है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव मे एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के कुछ युवक गैंग बनाकर गंदे इशारे करते थे और परेशान करते थे। जिससे तंग आई किशोरी ने अपने परिजनो को घटना से अवगत कराया। परिजनो ने इज्जत के कारण किशोरी का स्कूल जाना बंद करा दिया। लेंकिन आरोपियों की हरकत यहीॅ नही रूकी। आरोपियो ने मिलकर किसी माध्यम से अपने मोबाईल नम्बर को पर्ची पर लिखकर किशोरी तक पहॅुॅचाया। परिजनो को घटना की ...