मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता कटरा कोतवाली क्षेत्र के खण्डवा नाला इलाके में एक युवक की मनबढ़ो ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिगना निवासी सैय्यद अली अपनी पैतृक संपत्ति की देखरेख करने जा रहे थे। आरोप हैकि वहां पहुंचने से पहले ही मौजूद तीन से चार अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पीछे से हमला बोल दिया। लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने किसी तरह पीड़ित की जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली कटरा में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...