कौशाम्बी, मार्च 31 -- चरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा डोली मजरा समसपुर निवासी अंबुज उर्फ आशीष यादव ने बताया कि 28 मार्च की रात वह अपने साथी सुमित पासी, विकास पासी व शुभम पासी के साथ जेसीबी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बलीपुर टाटा और बादशाहपुर के बीच भिखारी का पूरा निवासी महेश कुमार मिल गया। साइड मांगने की बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने साथी रामचंद्र, सुनील उर्फ शिवचंद्र निवासी बलीपुर टाटा, कंचन यादव निवासी कलापत का पूरा तथा श्यामू पांडेय निवासी लहुरे के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने साथ रहे उसके साथियों को भी पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना...