भभुआ, मई 22 -- भभुआ। गश्ती के दौरान अधिकारी ने दो संदिग्ध युवक को पकड़कर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनकी जेब से नशीली दवा और सूई मिली। पुलिस अधिकारी गोल्डन कुमार ने बताया कि गश्ती पर टीम के साथ निकले थे। इसी दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया। पुलिस ने रोककर जब तलाशी ली तो दोनों के पास से दो नशे की दवा व सिरिंज बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा करने गए लोगों से मांगे दस्तावेजकुंज से लापता किशोर के मामले में प्राथमिकी दर्ज भभुआ। स्थानीय थाना में कुंज गांव से लापता किशोर के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कुंज गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 20 मई की शाम के लगभग 3:30 बजे मेरा 16 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार घर से निकला था, पर वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई। रिश्तेदारों के...