मथुरा, मार्च 2 -- थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में दो दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आये युवकों को थाने बुलाकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में रविवार शाम किसान यूनियन और धाना तेजा के ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने में जुट गये। बताते चलें कि 14 फरवरी को रिफाइनरी गेट नम्बर-नौ के समीप पूर्व विधायक कारिंदा सिंह के बेटे जितेन्द्र उर्फ जीतू से दो सप्ताह पूर्व लेन देन को लेकर गांव धानातेजा के युवकों का विवाद हो गया था। इसमें आरोप था कि लेनदेन को लेकर युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में रिफाइनरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गांव धाना तेजा के तीन युवक दिनेश, विक्रम और विवेक को गिरफ्तार कर चालान किया था। बताया गया कि दो सप्ताह बाद ...