नई दिल्ली, फरवरी 27 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब कोई नई बात नहीं रह गई है। आए दिन दोनों देश सीमावर्ती इलाके में भिड़ जाते हैं। हालांकि इस बार मामला ज्यादा ही आगे बढ़ गया है। पाकिस्तान ने पहले एयरस्ट्राइक की। इसका जवाब देने के लिए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाके में बमबारी की तो भड़के पाक ने काबुल तक हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कतर की मध्यस्थता में कराया गया युद्धविराम धरा का धरा रह गया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने नंगरहार, पकतीका और खोस्त में हमला करके टीटीपी के ठिकानों को तबाह किया है। उसने दावा किया है कि इन हमलों में 80 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान नागरिकों को निशाना बना रहा ह...