गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सिविल लाइंस के स्वतंत्रता सेनानी स्मारक परिसर में प्रत्येक माह का पहले रविवार को पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में डा. शिवानी कोल्हापुरे, शम्मी अहलावत, सुषमा शर्मा व कुलदीप सिंह बोहरा शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के बारे में विस्तार से चर्चा करके अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराकर वंदे मातरम और राष्ट्र गान का गायन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जिला युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि कुलदीप सिंह बोहरा और शिवानी कोल्हापुरे ने कहा कि इस प्रकार के ...