घाटशिला, नवम्बर 16 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा का चुनाव समाप्त होने के बाद क्षेत्र के किसान धान की कटनी में जोरदार ढ़ंग से लग गये हैं। जिसके कारण गांव पूरी तरह विरान पड़ा हुआ है और दिन के समय किसी भी गांव में खोजे लोग नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों आये मोंथा तूफान के कारण किसानों के खेतों में आधे से अधिक धान गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, फिर भी फसल को किसी प्रकार समेटने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार, घाटशिला प्रखंड में 14 हजार 400 हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। यहां के किसान मुख्यत: साल में एक बार ही धान के फसल को उपजा पाते हैं। पानी की सुविधा नहीं होने के कारण धान की फसल होने के बाद लगभग 8 महीने खेत खाली ही रहता है। जहां पानी की सुविधा है, वहां किसान सब्जी, दलहन समेत अन्य फसल उगाते हैं। इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.