महोबा, दिसम्बर 13 -- 11 वें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। 16 से 22 दिसंबर तक चलने वाले फिल्म फेस्टिवल को अभिनेता धमेन्द्र व असरानी को समर्पित किया गया है। खजुराहो फेस्टिवल के उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन दिनों फेस्टिवल की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट से फेस्टिवल की शुरुआत होगी। फेस्टिवल में अभिनेता नाना पाटेकर, अनुपम खेर, सौरभ शुक्ला, भाग्यश्री आदि सिने गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे। फेस्टिवल में मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी के द्वारा उद्घाटन कराया जाएगा। बताया कि भारतीय सिनेमा के दो महान शांताराम व गुरुदत्त के फिल्मी जीवन के 100 वर्ष पूरे होने पर उन्हे याद किया जाएगा। 14 देशों के प्रतिनिधि इस फ...