नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पिछले 40 दिनों से मिडिल ईस्ट को दहलाने वाले भीषण युद्ध के अब शांत होने के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ शांति वार्ता कल ही इस्लामाबाद में फिर से शुरू हो सकती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे दबाव के बीच अमेरिका अब इससे निकलने के लिए एक सम्मानजनक रास्ते की तलाश में है। अमेरिकी प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्ट्रेट हॉर्मुज (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही स्वतंत्र सुनिश्चित करना है, ताकि दुनिया में जारी तेल संकट खत्म हो सके। आपको बता दें कि पाकिस्तान में वार्ता का पहला दौर विफल हो चुका है। ईरान की परमाणु प्रतिबद्धता की कमी के कारण यह विफल रहा था। हालांकि, हकीकत यह है कि 28 फरवरी से जारी अमेरिकी और इजरायली बमबारी ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को मलबे में तब्दील क...