संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उन परिवारों की चिंता बढ़ गई है, जिनके परिजन विदेशों में रहकर रोज़गार या पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र के बघौली क्षेत्र के औरंगाबाद, पुरैना, जूरी, आटाकला सहित दर्जनों गांवों के लोग दुबई, अमेरिका, यूक्रेन समेत अन्य देशों में निवास कर रहे हैं। मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच परिजन लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए अपने प्रियजनों का हालचाल ले रहे हैं। बघौली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी मो. हफीजुल्लाह, नजीर, इन्द्र मोहन गुप्ता, अब्दुल कलाम सहित अन्य ने बताया कि उनका बेटा दुबई में नौकरी करता है। टीवी और सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़ी खबरें देखने के बाद से परिवार की चिंता बढ़ गई है। दिन में कई बार फोन कर कुशल क्षेम पूछते हैं। जब तक आवाज नहीं सुन लेते, मन को चैन नहीं मिलता ह...