जमशेदपुर, मार्च 1 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर हमले से ड्राइफ्रूट बाजार में प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल रमजान का महीना चल रहा है और ड्राई फ्रूट की खपत बढ़ जाती है। कारोबारियों का कहना है कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो पिस्ता, किशमिश, बादाम और ईरानी खजूर जैसी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। संभव है कि इनकी कीमतों में भी उछाल आए। ईरान विश्व के प्रमुख सूखे मेवा उत्पादक और निर्यातकों में शामिल है। खासकर पिस्ता और विभिन्न प्रकार की किशमिश के उत्पादन में उसकी अग्रणी भूमिका है। भारत में खपत होने वाले पिस्ता का बड़ा हिस्सा ईरान से आयात होता है। इसके अलावा सुल्ताना किशमिश, सुनहरी किशमिश, धूप में सुखाई गई किशमिश, मलायर किशमिश, बादाम और विभिन्न किस्म की ईरानी खजूर भी बड़ी मात्रा में आती है। आपूर्ति बाधित होने की आशंका ड्राइफ्रूट आया...