बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के लाखो रामटोला वार्ड-12 में युद्ध-विरोधी व साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान के तहत भाकपा माले द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता चन्द्रदेव वर्मा ने अमेरिका-इजरायल की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान पर किया गया हमला अन्यायपूर्ण है और भारत सरकार की चुप्पी देश की परंपरागत गुटनिरपेक्ष नीति से विचलन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई से आम जनजीवन प्रभावित है, जबकि सरकार स्थिति से इनकार कर रही है। इस दौरान उन्होंने रामटोला की कंचन देवी की जली किराना दुकान का भी जायजा लिया। बताया गया कि 17 मार्च को बिजली तार से लगी आग में करीब 1.5 लाख रुपये का सामान व 5 हजार रुपये नकद जल गया। अब तक प्रशासन की ओर से को...