नई दिल्ली, जून 3 -- कुवैत ने बुधवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमले के बाद उसने कमर्शियल फ्लाइट्स निलंबित कर दी हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि 'कई दुश्मन ड्रोनों' ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्री इमारत को निशाना बनाया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और 'कई लोग' घायल हो गए। यह ड्रोन हमला ऐसे समय हुआ, जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन पर दागी गई ईरानी मिसाइलों के जवाब में ईरान के एक सैन्य स्टेशन को निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- क्या ईरान से अमेरिका की बातचीत बंद हो गई? मीडिया में अटकलों पर ट्रंप का जवाबहोर्मुज पर बढ़ा तनाव स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव...