बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले की नौवीं जिला सम्मेलन के समापन अवसर पर चित्रगुप्त सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की और जनसंघर्ष तेज करने का ऐलान किया। भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व एक्टू की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज चौबे ने कहा कि बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने की कोशिश के खिलाफ पार्टी व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि दलित उत्पीड़न, सांप्रदायिकता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाकपा माले 23 से 31 मार्च तक युद्ध विरोधी व साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मना रही है तथा अमेरिका-इजरायल की नीतियों की आलोचना की। साथ ही एक अप्रैल से लागू होने जा रहे चार श्रम कोड के विरोध में भाक...