नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, उदय सिंह। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम होने से शहर के उद्यमी और व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। उन्होंने पहले की तरह आयात-निर्यात होने की उम्मीद जताई है। उद्यमियों का कहना है कि युद्ध विराम से उत्पादों की कीमत स्थिर भी रहेगी। शहर के उद्यमी ईरान के लिए परिधान, ऑटो पार्ट्स और लेदर निर्यात करते हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम होने के बाद कारोबार फिर पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। फेस-दो के उद्यमी अभिषेक गोयल ने बताया कि ईरान के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध हैं। ऐसे में दोनों देशों के साथ अच्छा कारोबार होता आ रहा है। हर महीने करोड़ों रुपये के परिधान का निर्यात किया जाता था, लेकिन युद्ध से निर्यात फंस गया था और कारोबार प्रभावित होने लगा था। अब युद्धविराम होने से कारोबार को गति मिलेगी। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.