भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने बयान जारी कर कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध विराम होने से लोगों के बीच खुशी की लहर है। 40 दिनों से चली जंग में ईरान ने जीत हासिल की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के सामने झुकना पड़ा और ईरान के 10 प्वाइंट प्रपोजल को मानना पड़ा। जिस ट्रम्प ने ईरान के लोगों के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी उसी को ईरान के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा। धर्मगुरु अयातुल्लाह इमाम खामेनेई की शहादत और स्कूली बच्चों पर जानलेवा हमले के कारण इस बार शिया समुदाय ने ईद नहीं मनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...