गोरखपुर, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ईरान व अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध विराम के घोषणा के बाद भी बाजार में महंगाई से राहत नहीं मिली है। क्रूड आयल व विदेशी केमिकल से से बनने वाले उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। टीवी, फ्रीज, कूलर के दाम में पांच सौ से एक हजार रूपये बढ़े हैं। फाइबर बॉडी वाले फैन के दाम में दो सौ से तीन सौ रूपया वृद्धि हुई है।शहर के कारोबारी आत्माराम गुप्त का कहना है कि होर्मुज बंद होने से विदेशों से क्रूड आयल का टेंकर व अन्य उत्पादों के आवक में रूकावट से सामानों के दाम बढ़े हैं। फिलहाल महंगाई से तुरंत राहत के आसार नहीं है, लेकिन मालवाहक जहाजों की आवाजाही सामान्य होने व मांग के अनुरूप आपूर्ति बहाल होने के बाद ही स्थितियां सामान्य होगी।शहर के एक माह में प्लास्टिक के बने सभी सामान 99 रूपया के दर से मिलते थे। अब...