युद्ध में विदेशों से लौटे प्रवासियों को दिया जाएगा रोजगार
गोपालगंज, अप्रैल 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे मध्य पूर्व युद्ध के कारण विभिन्न खाड़ी देशों और अन्य देशों से जिले के प्रवासी मजदूरों का लौटना लगातार जारी है। कंपनी में काम बंद होने, लंबी छुट्टी मिलने या जान के डर से प्रवासी मजदूर घर लौट रहे हैं। अपने गांव-घर पहुंचे प्रवासियों को अब घर चलाने के लिए काम की तलाश है। ऐसे में इन प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि चौकीदारों के माध्यम से सभी क्षेत्रों में सर्वे कराकर युद्ध के कारण लौटे प्रवासियों की सूची तैयार करवाई जा रही है। अब तक ऐसे करीब 129 प्रवासी मजदूर चिह्नित किए गए हैं। सर्वे का कार्य लगातार जारी भी है। डीएम ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों से संबंधित तैयार रिपोर्ट श्रम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.