नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- इजरायल और अमेरिका के साथ जारी जंग में ईरान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उसके शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई तो 28 फरवरी को जंग के पहले ही दिन मारे गए थे। इसके बाद भी कई नेताओं को टारगेट अटैक में इजरायल और अमेरिका ने मार गिराया है। एक तरह से ईरान की टॉप लीडरशिप ही इन हमलों में पूरी तरह खत्म हो गई है। फिर भी ईरान ने पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं और वह अपनी शर्तों पर ही जंग खत्म करने की बात कर रहा है। इसके पीछे ईरान के मजबूत इरादे एक वजह हैं तो दूसरी बात यह भी है कि उसकी तेल से होने वाली कमाई पर जंग के बीच भी कोई खास असर नहीं पड़ा है। यही नहीं उलटे उसने मोटी कमाई ही की है, जिससे जनता के बीच किसी तरह की अव्यवस्था नहीं है और वह बिना किसी आर्थिक संकट के जंग में मजबूती से लड़ रहा है। रॉयटर्स ने मार्च के एक्सपोर्ट डेट...