लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय देश के लिए सर्वस्व लुटाने वाले सैनिकों के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन युद्ध, सैन्य दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए कृत्रिम अंग बनाएगा जो नि:शुल्क इन सैनिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही भारतीय सेना के साथ एमओयू भी करेगा। पुनर्वास विवि के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि गुरुवार को महानिदेशालय पुनर्वास मध्य जोन से कर्नल प्रशांत मिश्रा व एडिशनल डायरेक्टर जनरल आलोक अवस्थी ने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय के साथ सैनिकों के पुनर्वसन, कोर्स निर्माण और प्र...