नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Iran War Update: पश्चिम एशिया में जारी संकट के खत्म होने के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों पक्षों के बीच मौजूद अविश्वास के बाद भी अब शांति के प्रयास जारी हैं। कोई भी पक्ष अब युद्ध को शुरू करने की तरफ नहीं देख रहा है। युद्ध के बंद होने और शांति के प्रयासों के बीच अब इस पूरे घटनाक्रम के परिणामों के बारे में बात हो रही है। इसी पर इजरायल के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चक फ्रैलिइच का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में अमेरिका और ईरान अपने मुख्य उद्देश्यों को हासिल करने में नाकाम रहे, जबकि ईरान इन दोनों शक्तियों का सामना करने में सफल रहा। फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में चक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा किए जा रहे जीत को दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा,"इस युद...