खगडि़या, अप्रैल 16 -- गोग़री । एक संवाददाता केडीएस कॉलेज गोगरी में प्राचार्य डॉ रोशन रवि की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समकालीन युद्ध और विश्व व्यवस्था: ईरान-इजरायल एवं रूस-यूक्रेन संघर्ष के बहुआयामी प्रभाव विषय पर एक विशेष व्याख्यान का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ रोशन रवि ने कहा कि किसी भी युद्ध में होने वाला जय अथवा पराजय उस युद्ध का क्षणिक प्रभाव होता है, बल्कि युद्ध मानव समुदाय, सभ्यता और संस्कृति पर दीर्घकालीन नाकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। वर्तमान वैश्विक युद्ध से पैदा होने वाला ईंधन संकट, पलायन, विस्थापन, मंहगाई, बेकारी इत्यादि लघु अवधि का संकट है। जबकि युद्ध का दीर्घकालीन नाकारात्मक प्रभाव मानवीय संवेदना...