नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिका और ईरान युद्ध अब और भयंकर मोड़ लेने वाला है। खबर है कि ईरान की तरफ से अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर 75 मिसाइलों के साथ एक साथ धावा बोलने का ऐलान किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया हो। इससे पहले ईरान ने रविवार को धमकी दे दी थी कि अगर अमेरिका की तरफ से ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए जाते हैं, तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ऐलान किया है कि इजरायल और अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइल अटैक की नई लहर शुरू की गई है। इसमें 75 मिसाइलें शामिल हैं।इजरायल नहीं रोक सका हमले इससे पहले ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजरायल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं ...